cropped-mp-samwad-1.png

रतलाम में सीमांकन के दौरान पथराव, पुलिसकर्मी घायल.

0
Stone pelting during demarcation in Ratlam village, police personnel injured

रतलाम के सरवनी खुर्द में सीमांकन के दौरान पथराव, पुलिसकर्मी घायल

Stone pelting during demarcation in Ratlam, police personnel injured.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Ratlam, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, रतलाम। जिले के सरवनी खुर्द गांव में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की कार्रवाई करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकर्ताओं ने पथराव कर दिया।

न्यायालय के आदेश पर भारी पड़े अतिक्रमणकारी

माइनिंग विभाग को आवंटित भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गांव पहुंची थी। जैसे ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, अतिक्रमणकारियों ने कानून को हाथ में लेते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में घायल हुआ पुलिसकर्मी

इस हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावरों ने यहीं नहीं रुके, बल्कि मौके पर खड़े शासकीय वाहनों के शीशे तोड़कर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।

अतिरिक्त बल तैनात, आरोपियों की तलाश तेज

घटना के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाया। थाना दीनदयाल नगर में शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कानून तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत

प्रशासन और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के नाम पर कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RatlamNews #StonePelting #Encroachment #MPPolice #CourtOrder #LawAndOrder #RatlamPolice #MPNews #MPSamwad #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.