cropped-mp-samwad-1.png

कटनी में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त.

0
Katni police seizing tractor trolley involved in illegal sand transportation

कटनी में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करती सिलौड़ी पुलिस

Major action against sand mafia in Katni, tractor-trolley seized while illegally transporting sand.

Special Correspondent, Mohan Nayak, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद, कटनी। MP संवाद द्वारा लगातार उठाए जा रहे अवैध उत्खनन के मुद्दों के बीच कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने रेत माफियाओं के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बिना दस्तावेज रेत ढोते पकड़ा गया वाहन

बाजार भ्रमण के दौरान पुलिस को न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह हुआ। जांच करने पर चालक नरेंद्र चौधरी, निवासी पाली, रेत से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के इस मामले में खनिज अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चौकी परिसर में खड़ा कराते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

“रेत माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत” – चौकी प्रभारी

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पांडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेत माफियाओं और अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी ए.के. पांडे के साथ प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

KatniNews #SandMafia #IllegalMining #MPPolice #KatniPolice #SandMining #MPNews #MPSamwad #CrimeNews #MineralAct

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.