cropped-mp-samwad-1.png

नवघोषित पांढुर्ना जिले की कमान संभालेंगे आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी।

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अलग कर बनाये गए पांढुर्ना जिले में की जा रही अधिकारियों की तैनाती के चलते कलेक्टर पांढुर्ना की पदस्थापना के बाद जिले के पहले पुलिस अधीक्षक की भी पदस्थापना हो गई। नवघोषित पांढुर्ना जिले की कानून व्यवस्था संभालने के लिए राज्य सरकार ने 1996 बैच के सीनियर आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक पांढुर्ना के पद पर पदस्थ कर दिया है। आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी इससे पहले जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, मुख्यालय, सागर के पद पर पदस्थ थे। पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक की कमान संभालने वाले आईपीएस राजेश कुमार त्रिपाठी बहुत ही अनुभवी व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं।

आपको बता दें कि शिवराज कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने पांढुर्ना को जिला घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, पांढुर्ना अब छिंदवाड़ा से अलग होकर नया जिला बन गया है. पांढुर्ना जिले में, पांढुर्ना तालुक के सभी 74 डिवीजन और सौंसर तहसील के सभी 63 डिवीजनों सहित कुल 137 डिवीजनों को शामिल किया गया है। नवघोषित पांढुर्ना जिले में राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी अजय देव शर्मा पहला कलेक्टर नियुक्त किया है। 2014 बैच के आईएएस अफसर अजय देव शर्मा वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जैन में पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.