S.I.R में फर्जी आपत्तियों का खेल: निंबोला में ग्रामीणों का सड़कों पर आक्रोश.
Nimbolla villagers protest against fake objections in S.I.R process
Fake Objections Game in S.I.R: Villagers Take to the Streets in Nimbolla in Protest.
Special Correspondent, Richa Tiwari, Burhanpur, MP Samwad News.
MP संवाद समाचार, बुरहानपुर। एस.आई.आर प्रक्रिया में कथित फर्जी आपत्तियों को लेकर ग्राम निंबोला में ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर फर्जी आपत्तियां लगाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला और थाना निंबोला पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जानबूझकर गलत और झूठी आपत्तियां दर्ज कराकर वास्तविक हितग्राहियों को परेशान किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
फर्जी आपत्तियों से विकास और हक दोनों पर खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि एस.आई.आर से जुड़ी प्रक्रिया में इस तरह की फर्जी आपत्तियां न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को गुमराह कर रही हैं, बल्कि पात्र लोगों के अधिकारों पर भी सीधा हमला हैं।
राजनीतिक समर्थन के साथ बढ़ा विरोध
रैली और शिकायत के दौरान कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी, अशोक पाटिल, निखिल खंडेलवाल, पप्पू पाटिल, कल्पेश पाटील, दिनेश शर्मा और कमलेश शाह सहित कई कांग्रेस नेता मौके पर मौजूद रहे और ग्रामीणों को समर्थन दिया।
बड़ा सवाल:
क्या फर्जी आपत्तियों के पीछे कोई संगठित साजिश काम कर रही है?
और क्या प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगा जो पूरी प्रक्रिया को जानबूझकर गुमराह करने में जुटे हैं?
निंबोला के ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि फर्जी आपत्तियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।