cropped-mp-samwad-1.png

बिना अनुमति चल रही थी दूध फैक्ट्री! सतना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई.

0
Food Safety Department raid on illegal milk packaging factory in Satna district Madhya Pradesh

सतना में बिना लाइसेंस चल रही दूध पैकेजिंग फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी.

An illegal milk packaging unit was operating without permission! Major action by the Food Safety Department in Satna.

Special Correspondent, Amit Singh, Satna, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, सतना। शहर में खुलेआम बिना अनुमति और बिना लाइसेंस दूध की पैकेजिंग कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में यह खतरनाक सच्चाई सामने आई।

लालता चौक स्थित विजय डेयरी फार्म में जांच के दौरान पाया गया कि बिना किसी वैध दस्तावेज के दूध पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस परिसर में दूध की पैकेजिंग हो रही थी, वहां स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब पाई गई।

खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से 75 पैकेट दूध जब्त कर पैकेजिंग मशीन सीज कर दी। दूध, पनीर, खोआ और घी सहित छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसी अभियान में गौशाला चौक स्थित ज्ञान डेयरी में भी दस्तावेजों की कमी सामने आई, जहां संचालक कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

सवाल यह है कि जब बिना लाइसेंस और बिना निगरानी के वर्षों से दूध पैकेजिंग चल रही थी, तो जिम्मेदार विभाग अब तक क्या करता रहा?
फिलहाल विभाग ने नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि सतना में लोग अब तक कैसा दूध पीने को मजबूर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.