cropped-mp-samwad-1.png

रीठी अस्पताल का सच—देखकर हो जाएंगे हैरान!

0

The reality of Reethi Hospital — you’ll be shocked to see it!

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी | कटनी जिले का रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर अपनी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। लगातार शिकायतों के बावजूद यहां की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या यह अस्पताल जिला प्रशासन की निगरानी से बाहर है?

अस्पताल में गंदगी का अंबार, मच्छरों का खतरा

अस्पताल परिसर में चारों ओर फैली गंदगी, डिलेवरी वार्ड के सामने बजबजाती नाली और मच्छरों का प्रकोप साफ तौर पर लापरवाही को उजागर करता है। ऐसे हालात में मरीजों के लिए संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

मरीजों को बिना बेडशीट के, गर्मी में तपते रेगजीन (प्लास्टिक) पर लिटाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक तस्वीर बयां करता है।

डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान

अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलते।

2 दिन तक भटकता रहा बुजुर्ग

ताजा मामला पन्ना जिले के ग्राम कनकी से आए एक बुजुर्ग मरीज का है, जो पिछले दो दिनों से इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहा था।
न तो उसे डॉक्टर मिले, न ही किसी ने इलाज की जिम्मेदारी ली।

👉 अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से परेशान होकर बुजुर्ग मरीज परिसर में ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा और गुस्से में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली।

जिम्मेदार कौन?

यह कोई पहली घटना नहीं है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

👉 बड़ा सवाल यही है—
क्या जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे, या मरीज यूं ही इलाज के लिए भटकते रहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.