cropped-mp-samwad-1.png

नशा, हथियार और वर्दी… रतलाम में नशा नेटवर्क बेनकाब.

0
MD drug factory and network exposed in Ratlam, police seizure

रतलाम में MD ड्रग फैक्ट्री और नशा नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार

Drugs, weapons and uniform… drug network exposed in Ratlam.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Ratlam, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, रतलाम। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही जंग में रतलाम पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम चिकलाना में संचालित एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश कर पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। यह प्रदेश का पहला मामला है, जहां एमडी ड्रग बनाने की पूरी फैक्ट्री को जड़ से उखाड़ फेंका गया है।

केमिकल से लेकर तैयार नशा तक, सब कुछ मौके पर मिला

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से एमडी ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल घोल, भारी मात्रा में तैयार नशीला पदार्थ और उपकरण जब्त किए। मौके से 16 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं—जो इस गोरखधंधे की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।

नशे के साथ हथियारों का खेल

इस अवैध फैक्ट्री में केवल नशा ही नहीं, बल्कि अवैध हथियारों का जखीरा भी छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने 10 किलो एमडी ड्रग, दो बंदूकें, 90 जिंदा कारतूस, पांच लग्जरी गाड़ियां, पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, चंदन की लकड़ी और दो मोर जब्त कर पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।

राजस्थान का मोस्ट वॉन्टेड भी पुलिस की गिरफ्त में

कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता तब सामने आई, जब राजस्थान का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग तस्कर याकूब लाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। लंबे समय से फरार याकूब इस ड्रग सिंडिकेट की रीढ़ माना जा रहा था।

इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा

प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि चिकलाना की यह फैक्ट्री अकेली नहीं थी। इसके तार मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की पूरी चेन खंगालने में जुट गई है।

RatlamNews #DrugNetwork #MDDrugs #MPPolice #CrimeNews #BreakingNews #RatlamPolice #IllegalDrugs #MPSamwad #NashaMafia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.