cropped-mp-samwad-1.png

एमपी टास्क पोर्टल पर एससी/एसटी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू.

0

The MP Task Portal login screen is your starting point for applying for scholarships

Close-up of a laptop screen showing the MP Task Portal login page with fields for username

Locate the login page for the MP Task Portal and start your application process.

Scholarship applications for SC/ST students have started on the MP Task Portal.

31 जनवरी तक खुले रहेंगे आवेदन, जानिए कैसे करें आवेदन.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad.
कटनी। मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एमपी टास्क पोर्टल शुरू किया गया है। यह पोर्टल 31 जनवरी तक खुला रहेगा।
आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र इस पोर्टल पर जाकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना के लिए नए और पुराने आवेदन दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए 31 जनवरी 2025 तक खुला रहेगा।
द्विवेदी जी ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.