फूड सेफ्टी पर सवाल—जांच में निकली बड़ी लापरवाही.
Questions over food safety — major negligence exposed in inspection.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.
MP संवाद समाचार, कटनी।
जिले में खुले में खाद्य सामग्री की बिक्री से बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। तहसील क्षेत्रों में भी यह सिलसिला लगातार जारी है। नागरिकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके।
इसी कड़ी में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद में खाद्य विक्रय संस्थानों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि टीम द्वारा बहोरीबंद स्थित कृष्णा किराना की जांच की गई, जहां सरसों तेल, मसाले, नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी प्रकार स्लीमनाबाद स्थित दिगंबर एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में एक्सपायरी डेट के नमकीन के 50 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
एजेंसी में रेड हिंद ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं थम्स अप कोल्ड ड्रिंक का थोक संग्रह पाया गया, जिनके सैंपल लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी।