cropped-mp-samwad-1.png

बारदाना संकट ने रोकी धान खरीदी, कटनी में किसान बेहाल.

0
Katni farmers protest over bardana shortage delaying paddy procurement at MSP centers

कटनी में बारदाना संकट के कारण धान खरीदी ठप, किसानों ने जताया विरोध।

Bardana Shortage Halts Paddy Procurement, Farmers Distressed in Katni.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। एक ओर सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर कटनी जिले के उपार्जन केंद्रों पर हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। बारदाना की भारी कमी और प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसानों की मेहनत की फसल मंडियों में पड़ी सड़ रही है और खरीदी ठप पड़ी है।

ग्राम बखलेटा और बिलहरी के किसानों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर प्रशासन को आईना दिखाया। किसानों का साफ कहना है कि स्लॉट तो सिस्टम में खत्म हो गए, लेकिन बारदाना आज तक नहीं पहुँचा। ऐसे में किसान करें तो करें क्या?

स्लॉट खत्म, फसल फंसी—किसान बेहाल

बखलेटा उपार्जन केंद्र में किसानों की स्लॉट अवधि 13 जनवरी को ही समाप्त हो चुकी है। बारदाना के अभाव में तौल नहीं हो सकी और अब धान केंद्रों में पड़ी है। यही हाल बिलहरी के कृष्णा वेयरहाउस का है, जहां 23 किसानों की फसल सिर्फ सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ रही है।

MSP सिर्फ कागजों में?

किसानों का आरोप है कि समर्थन मूल्य की व्यवस्था केवल फाइलों और घोषणाओं तक सीमित रह गई है। जमीन पर न तो संसाधन हैं और न ही समय पर निर्णय। खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

चेतावनी भी दी किसानों ने

किसानों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराकर स्लॉट अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.