MP SAMVAAD LOGO 2

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 20 से ज्यादा स्कूलों में होंगे नए कक्ष और लैब.

0
नरसिंहपुर स्कूलों में स्मार्ट कक्ष और लैब निर्माण – mpsamwad.com

Education system to be strengthened, over 20 schools to get new classrooms and laboratories.

Rajneesh Kumar Kaurav, Special Correspondent, Narsinghpur, MP Samwad.

The Madhya Pradesh School Education Department has approved ₹9.54 crore for infrastructure upgrades in over 20 schools of Narsinghpur district. The funds will be used to build classrooms, science labs, interactive panels, green boards, and other learning resources to strengthen the quality of education in rural and semi-urban schools.

MP संवाद, गाडरवारा, मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में भवन उन्नयन व संसाधन विकास हेतु ₹9.54 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से अतिरिक्त कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्मार्ट सुविधाएं, तथा फर्नीचर और डिजिटल पैनल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी।

इस राशि का उपयोग गाडरवारा, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्रों के हाई स्कूलों व हायर सेकेंडरी स्कूलों में निम्नानुसार किया जाएगा:


गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र:

  • हाई स्कूल बड़ागांव: 5 कक्ष, 1 लैब — ₹98.06 लाख
  • हाई स्कूल प्रेमपुर: 3 कक्ष, 1 लैब — ₹68.67 लाख
  • हाई स्कूल मालनवाड़ा इकलोनी: 3 कक्ष, 1 लैब — ₹68.67 लाख
  • हाई स्कूल निवारी: 1 कक्ष, 1 लैब — ₹38.94 लाख
  • हायर सेकेंडरी स्कूल मिडवानी: 1 कक्ष, 3 लैब — ₹63.09 लाख
  • हाई स्कूल झाझनखेड़ा: 3 कक्ष, 1 लैब — ₹68.67 लाख
  • हायर सेकेंडरी स्कूल आड़ेगांव: 1 कक्ष, 3 लैब — ₹63.09 लाख
  • हाई स्कूल सिरसिरी: 2 कक्ष, 1 लैब — ₹53.10 लाख
  • हाई स्कूल पनागर: 1 कक्ष, 1 लैब — ₹38.94 लाख
  • हायर सेकेंडरी स्कूल बसूरिया: 2 कक्ष — ₹34.55 लाख

नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र:

  • हायर सेकेंडरी स्कूल नयाखेड़ा बांसादेही: 2 कक्ष, 3 लैब — ₹77.25 लाख

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र:

  • हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी राजमार्ग: 1 कक्ष, 3 लैब — ₹63.09 लाख
  • हायर सेकेंडरी स्कूल डोभी: 2 कक्ष — ₹34.55 लाख
  • हायर सेकेंडरी स्कूल चीकसा: ₹63.00 लाख

गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र:

  • हायर सेकेंडरी स्कूल भैंसापाला: 1 कक्ष, 3 लैब — ₹63.09 लाख
  • हाई स्कूल खापा (शेर): 1 कक्ष, 1 लैब — ₹38.94 लाख
  • हाई स्कूल डुडवारा: ₹18.50 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.