MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी में चल रही थी नकली अर्थव्यवस्था! STF की छापेमारी में सामने आया पूरा तंत्र.

0
STF raid in Katni uncovers fake currency network and printing setup – mpsamwad.com

A Fake Economy Was Thriving in Katni! STF Raid Uncovers the Entire Network.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

The STF busted a fake currency printing operation in Katni’s Barkhera village. ₹1.56 lakh in counterfeit notes and high-tech printing equipment were seized. The accused used an online center and garments shop as a cover. Investigations point toward a wider interstate network involved in the fake economy.

MP संवाद, कटनी। नकली नोटों के गोरखधंधे पर मध्यप्रदेश STF (स्पेशल टास्क फोर्स) जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत ग्राम बड़खेरा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से ₹1,56,400 मूल्य के 534 नकली नोट बरामद हुए हैं। साथ ही, हाइटेक प्रिंटिंग मशीन, स्कैनर, कंप्यूटर सिस्टम, विशेष स्याही, गोंद, नोट छपाई का पेपर और डिज़ाइन फाइलें भी जब्त की गईं।

गुप्त सूचना पर STF की छापेमारी

विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित संतोष तिवारी के नेतृत्व वाली STF टीम ने ग्राम बड़खेरा में दबिश दी। यहां कृष्ण कुमार लोधी (29) को उसकी दुकान से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वह दुकान की आड़ में नकली नोट छापने का धंधा कर रहा था।

जब्त सामग्री:

  • ₹500 के 201 नकली नोट
  • ₹200 के 226 नकली नोट
  • ₹100 के 107 नकली नोट
  • कुल: ₹1,56,400 (534 नकली नोट)
  • हाइटेक प्रिंटर, स्कैनर, कंप्यूटर, मोबाइल, बाइक आदि

सात दिन की निगरानी और मजबूत कार्रवाई

STF टीम ने सात दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सबूतों के बाद यह कार्रवाई की। पूछताछ में राज्य और अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े तार सामने आने की संभावना है।

टीम में सक्रिय अधिकारी:

निरीक्षक गणेश सिंह ठाकुर, निरीक्षक निकिता शुक्ला, उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा (मुख्य भूमिका), विनय कोरी, अंजनी पाठक, राहुल रजक, रूपेश राय, नीलेश दुबे, गोविंद सूर्यवंशी और राहुल रघुवंशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.