MP SAMVAAD LOGO 2

500 बोरी डीएपी जब्त, गोदाम मालिक फरार – शिवपुरी में खाद माफिया बेनकाब!

0
DAP Seizure Shivpuri mpsamwad.com

500 Bags of DAP Seized, Warehouse Owner on the Run – Fertilizer Mafia Exposed in Shivpuri!

Special Correspondent, Shivpuri, MP Samwad.

In Shivpuri, officials seized 500 bags of black-marketed DAP fertilizer from a hidden warehouse. The owner fled the spot, switching off his phone. Farmers suffer due to artificial shortages created by such hoarders. The administration has sealed the warehouse and promised strict action under the Fertilizer Control Order.

शिवपुरी में छापेमारी के दौरान 500 बोरी डीएपी खाद बरामद हुईं। गोदाम मालिक मोबाइल बंद कर फरार हो गया। खाद माफिया के कारण किसान संकट में हैं। प्रशासन ने गोदाम सील कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

MP संवाद, शिवपुरी जिले में डीएपी खाद की किल्लत के बीच जमकर कालाबाजारी हो रही है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने ग्राम ठर्रा नवीन तहसील के पास एक गोदाम में छापेमारी की, जहां से 500 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। जब अधिकारियों ने गोदाम मालिक से पूछताछ करनी चाही, तो वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

जिले में खाद संकट के चलते किसान बेहद परेशान हैं। आरोप है कि खाद माफिया जमाखोरी और कालाबाजारी कर किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होने को मजबूर कर रहे हैं।

गोदाम की खिड़की से दिखी बोरी, प्रशासन ने की कार्रवाई
सूचना मिलने पर कृषि उप संचालक यू.एस. तोमर द्वारा गठित टीम ने गोदाम में छापा मारा। खिड़की से खाद की बोरियां दिखने के बाद गोदाम मालिक अरुण कुमार वर्मा उर्फ बबलू को दरवाज़ा खोलने को कहा गया, लेकिन वह “चाबी लाने” का बहाना बनाकर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।

गोदाम सील, नोटिस जारी, कार्रवाई की तैयारी
टीम ने लंबे इंतजार के बाद गोदाम को सील कर दिया और मालिक को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस जारी किया। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मालिक के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.