MP SAMVAAD LOGO 2

नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर

0

उमरिया
राजस्व अधिकारी नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें, इसके साथ ही राजस्वो वसूली तथा डायवर्सन की वसूली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी पटवारी अपने मुख्यालय में रहें तथा राजस्व अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करें। यह निर्देश कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने राजस्व  अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसएलआर एल के शर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शुभांगी मित्तल तथा जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

    कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों व्दारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा मे नही किया जाएगा , उन पर प्रावधानों के अनुसार दंड अधिरोपित किया जाएगा तथा सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जाएगा। आपने कहा कि नक्साा तरमीम तथा किसानों की ई केवायसी का कार्य पूर्व की तरह अभियान के रूप में किया जाए , इसके साथ ही पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों की ई केवायसी तथा आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय, आयुक्त कार्यालय तथा जिला स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों , जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों , सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों तथा समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की तथा उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों व्दारा धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया गया है उन किसानों के पंजीयन भी राजस्व अधिकारी सत्यापित करना सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.