MP SAMVAAD LOGO 2

गुरुनानक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया ,राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक एस, एस पंडाग्रे ने शिक्षको का किया सम्मान ।

3
Teacher's Day was celebrated in Guru Nanak School

Teacher's Day was celebrated in Guru Nanak School

Teacher’s Day was celebrated in Guru Nanak School, President Award winning teachers S, S Pandagre honored the teachers.

हरिप्रसाद गोहे
आमला । शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुनानक प्राथ. माध्य. एवं उच्च. माध्य. विधा, बोडखी आमला में शिक्षण समिति के सचिव महोदय राष्ट्रपति पूरुस्कार प्राप्त शिक्षक एस एस पंडागरे की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्व पल्ली डॉ. राधाकृष्णण के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए स्कूल के प्राचार्य एम नाईक ने छात्रों को राधाकृष्णण जी के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों की जानकारी दी वहीं साहू सर ने श्री पंडागरे को राष्ट्रपति पुरुस्कार मिला उसका महत्व बताया।

Teacher's Day was celebrated in Guru Nanak School

स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को श्री पंडागरे द्वारा समिति की ओर से श्रीफल एवं टावेल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जेकब सर ने किया। कार्यक्रम को अल्प समय में तैयार करने में समस्त शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्राथमिक एवं माध्यमिक छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन भी कराया गया। पी धोटे ने आभार व्यक्त किया।

3 thoughts on “गुरुनानक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया ,राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक एस, एस पंडाग्रे ने शिक्षको का किया सम्मान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.