MP SAMVAAD LOGO 2

प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल

0

Madhya Pradesh Congress Vice President Lalchand Gupta joins BJP

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता ने सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ली।

सीधी। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही नागौद सतना से कांग्रेस के विधायक रहे यादवेंद्र सिंह के भी भाजपा की सदस्‍यता लेने की अटकलें चल रही हैं।
लालचंद गुप्‍ता ने सीधी में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा के दौरान अपने 150 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ली।

यादवेंद्र सिंह के भी जल्‍द भाजपा का दामन थामने की अटकलें चल रही हैं। उल्‍लेखनीय है कि 2023 के मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्‍यता ले ली थी। यादवेंद्र सिंह बसपा के टिकट पर नागौद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.