MP SAMVAAD LOGO 2

दैवेभो कर्मचारियों को अब हर महीने बढ़कर मिलेंगे दो हजार 225 रुपए

0

Daivebho employees will now get an increase of Rs 2,225 every month.

भोपाल। प्रदेश सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में 1 अप्रैल दो हजार 225 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की है। गुरूवार को वेतन वृद्धि के आदेश श्रम आयुक्त ने जारी किए हैं। पहली बार सरकार ने दैवेभो कर्मचारी, अकुशल श्रमिक, अर्ध कुशल, श्रमिक कुशल श्रमिक और उच्च कुशल श्रमिक के वेतन में प्रतिमान दो हजार 225 रुपए की वृद्धि की है। सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि पर कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री का आभार माना है।

मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से दैवेभो कर्मचारियों के वेतन में मात्र सैकड़ो में वृद्धि की जाती थी जिससे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का कोई वास्तविक लाभ महंगाई के अनुरूप नहीं होता था। कर्मचारी निरंतर सरकार से मांग कर रहा था कि दैवेभो कर्मचारियों के वेतन में वर्तमान महंगाई के अनुरूप वृद्धि करी जाए। मुख्यमंत्री ने मांग को मंजूर करके श्रम आयुक्त से आदेश जारी कर दिए है।

एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 अप्रैल से अकुशल श्रमिक को 11 हजार 800, 12 हजार 796, कुशल श्रमिक को 14 हजार 519, उच्च कुशल श्रमिक को 16 हजार 144 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वही शासकीय विभागों में कार्यरत कृषि नियोजन श्रमिकों को अब 9 हजार 496 रुपए वेतन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.