cropped-mp-samwad-1.png

मप्र में हार की जिम्मेदारी मेरी, पार्टी को मजबूत करेंगे: जीतू पटवारी

The responsibility of the defeat in MP is mine, I will strengthen the party: Jitu Patwari

  • इंडिया गठबंधन पर जनता ने भरोसा जताया: जीतू 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव परिणाम सामने हैं और दो दिन पहले तक जो एक्जिट पोल दिखाकर भ्रम का जो वातावरण बनाया जा रहा था, उस छल की हार हुई है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अधिनायकवाद और डिक्टेटरशिप को पसंद नहीं करती है।  

 पटवारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने आम व्यक्ति पर असर करने वाले मुद्दे चुनाव के दौरान उठाये, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या एवं गरीबों पर यातनाओं को प्रमुखता से सामने रखा, जिन पांच न्याय की  राहुल गांधी ने बात की थी, जनता ने उस बात को सराहा एवं परिणाम उसके आसपास दिये हैं।

 पटवारी ने कहा कि मप्र के संदर्भ में हम सभी ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और अच्छे परिणाम के लिए प्रयास किये, परंतु विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह की घटनाएं मप्र में घटित हुई हैं तो मैं यह कह सकता हूं कि सरकार के धन और बल के प्रयास सफल हुये, परंतु पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते में मप्र आये परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं और इन परिणामों की जिम्मेदारी में लेता हूं।

 पटवारी ने आगे कहा कि पार्टी आत्ममंथन के साथ बदलावों के लिए तैयार है। इसमें नई सोच, विचार और व्यवहार का समावेश किया जायेगा। मप्र की जनता बेहद जागरूक हैं एवं इंदौर में जिस तरीके से नोटा के रूप में जनता ने भाजपा के मुंह पर जो करारा तमाचा मारा है, वह भाजपा हमेशा याद रखेगी। अब सरकार मोदी जी द्वारा जी गई गारंटियों को पूरा करें और उन गारंटियों को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका लगातार निभायेगी।  

 पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित मप्र कांग्रेस के सभी प्रवक्तागण भी उपस्थित थे।

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.