MP SAMVAAD LOGO 2

22 लाख का माल बरामद: कौन है ‘ऐरागोल्ला गैंग’, जिसने बालाघाट में मचाई थी दहशत?

0

Loot worth ₹22 lakh recovered: Who is the ‘Erragolla Gang’ that spread terror in Balaghat?

बालाघाट पुलिस अधीक्षक पत्रकार वार्ता में सर्राफा लूट गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए
बालाघाट पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों से लूट के मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर 22 लाख रुपये का माल बरामद किया। (फोटो: पुलिस प्रेस नोट/फाइल)

MP संवाद समाचार, बालाघाट/भोपाल। विशेष संवाददाता: आनंद तामरकर.

दुकान बंद करके घर लौटते सर्राफा व्यापारियों पर घात लगाकर हमला करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह तक आखिरकार बालाघाट पुलिस पहुंच गई। पांच राज्यों में तलाश के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और करीब 22 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

दुकान बंद कर लौटे व्यापारी बने शिकार

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की शाम रजेगांव निवासी गेंदलाल करडे सागर ज्वेलर्स बंद कर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक अड़ाकर जेवरात से भरे दो बैग लूट लिए। 29 अगस्त 2026 को लांजी में आमगांव मार्ग पर पंप हाउस के पास कपिल आसटकर को डंडे के वार से रोका गया। सिर में चोट लगी और जेवरात-नगदी वाले दो बैग लेकर आरोपी फरार हो गए।

रेकी, हेलमेट और रास्ते में बाइक की अदला-बदली

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय ‘ऐरागोल्ला गैंग’ से जुड़े हैं। वारदात से पहले ये इलाके की रेकी करते थे। हेलमेट पहनकर चोरी की बाइक से हमला करते और बीच रास्ते बाइकें बदल लेते थे, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

14 टीमें, 21 जिले, 190 से पूछताछ

आरोपियों की तलाश में 14 पुलिस टीमें बनाई गईं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के 21 जिलों में दबिश देकर करीब 190 लोगों से पूछताछ हुई, जिनमें 6 पहले से जेल में हैं। टीमों ने कुल 22,270 किलोमीटर का सफर तय किया।

कड़ी जुड़ी एक संदिग्ध के फोन नंबर से, जो किराये के मकान में रहने वाली एक महिला तक पहुंचा। उससे आरोपी का संबंध मिला और पुलिस गिरोह तक पहुंची। रोशन ध्रुव को रायपुर, नरसिम्हा उर्फ पुतरो प्रधान को जाजपुर (ओडिशा) और सचिन ध्रुव को महासमुंद से पकड़ा गया। इनके कब्जे से 70 ग्राम सोना, 2.8 किलो चांदी और नगदी, कुल करीब 22 लाख रुपये का माल बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लांजी और रजेगांव की वारदात में शामिल होना बताया है और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी घटनाओं की जानकारी दी है। अब नजर इस पर है कि दूसरे राज्यों की वारदातों की कड़ियां कैसे खुलती हैं।

Legal Disclaimer.
This report is based on information shared by the Balaghat Police at a press conference and other available sources at the time of publication. The persons named are accused and are presumed innocent until proven guilty in a court of law. MP Samwad News does not intend to defame, mislead, or malign any individual, official, or institution. Readers are advised to verify facts independently. Any errors or objections may be reported to us for prompt correction. All rights reserved © MP Samwad News (www.mpsamwad.com).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.