cropped-mp-samwad-1.png

तीन जगह ही अनुमति, फिर यह रेत कहां से आई? कटनी में बड़ा सवाल.

0

Only three locations are authorised — then where did this sand come from? Big question in Katni.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। जिले में अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के पालन में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील बड़वारा के मझगवां क्षेत्र में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपरों को जब्त किया है।

यह कार्रवाई जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद की गई।

बिना नंबर डंपर, कोई दस्तावेज नहीं

उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान के दौरान बरही तिराहा के पास एक बिना नंबर के डंपर को रोका।
जांच के दौरान वाहन के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

ई-टीपी से ज्यादा रेत, सिस्टम से खेल

दूसरी कार्रवाई मझगवां बायपास के समीप की गई, जहां एक डंपर ई-टीपी (e-TP) में दर्ज मात्रा से कहीं अधिक रेत परिवहन करते हुए पाया गया।

दोनों मामलों में अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर डंपरों को कुठला थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

जिले में सिर्फ तीन जगह रेत उठाव की अनुमति

उप संचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में कटनी जिले में केवल तीन स्थानों पर ही पूर्व भंडारित रेत के उठाव की अनुमति है।
जिले में रेत की मुख्य आपूर्ति पड़ोसी जिला उमरिया की खदानों से की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखते हुए खनिजों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ा सवाल

जब जिले में सीमित स्थानों पर ही रेत उठाव की अनुमति है,
तो फिर रात के अंधेरे में बिना नंबर और फर्जी ई-टीपी से रेत कैसे निकल रही थी?
क्या रेत माफिया को कहीं न कहीं सिस्टम की छाया मिल रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.