cropped-mp-samwad-1.png

नल-जल योजना फेल! मंडीदीप में बदबूदार पानी, सड़कों पर उतरी महिलाएं.

0
Women protesting against dirty and foul-smelling water supply in Mandideep

मंडीदीप में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Tap water scheme fails! Foul-smelling water in Mandideep, women take to the streets in protest.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Raisen, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, रायसेन। हर घर नल-जल और नर्मदा नल योजना के नाम पर किए जा रहे सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने से हालात विस्फोटक हो गए हैं। वार्ड नंबर 1 महावीर नगर में नागरिकों का सब्र जवाब दे गया और महिलाएं सड़कों पर उतर आईं।

तीन दिन से गंदा पानी, कोई सुनवाई नहीं

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि बीते तीन दिनों से कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता चला गया।

बच्चों-बुजुर्गों की सेहत से खिलवाड़

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि गंदे पानी से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो मंडीदीप में भी इंदौर जैसी त्रासदी दोहराई जा सकती है।

जनप्रतिनिधियों पर सीधा आरोप

महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष पति, उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पति प्रेमशंकर साहू पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से पूरी तरह कटे हुए हैं।

पालिकाध्यक्ष के घर के सामने प्रतीकात्मक विरोध

आक्रोश चरम पर पहुंचने पर वार्ड क्रमांक 1 की महिलाएं नगर पालिका अध्यक्ष के निवास के सामने पहुंचीं और प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां फोड़कर विरोध दर्ज कराया। यह दृश्य प्रशासन की संवेदनहीनता पर करारा तमाचा माना जा रहा है।

प्रशासन गायब, जनता बेहाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका सीएमओ सहित जिम्मेदार अधिकारी शहर से बाहर हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या नगर पालिका किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जागेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.