cropped-mp-samwad-1.png

मध्य प्रदेश चुनाव भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी।

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मुरैना से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय और सीधी से रीती पाठक जैसे तमाम दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया है।

इस लिस्ट को जारी करने से पहले भोपाल से लेकर दिल्ली तक बैठकें कर गहन चिंतन-मनन किया गया है तब जाकर 39 प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगी। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनके ही लोकसभा क्षेत्र की हॉट सीट दिमनी विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की थी। जिसके बाद 2020 के उपचुनाव में भी ये सीट कांग्रेस के खाते में ही रही। वर्तमान में दिमनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ोसा विधायक हैं। यह सीट राजपूत (क्षत्रीय) समाज बाहुल्य है और राजपूत समाज का वोट ही यहां निर्णायक माना जाता है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वर्तमान कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर दोनों एक ही (राजपूत) समाज से हैं। इतना ही नहीं इस बार आम आदमी पार्टी से इसी समाज के सुरेंद्र सिंह तोमर भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिसके चलते अब यहां चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.