cropped-mp-samwad-1.png

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के चुनाव प्रत्याशी के काफिले पर हमला बोला।

0

देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में टिकट बटबारे से आक्रोशित हैं कांग्रेस कार्यकर्ता।
कांग्रेस ने यहां से भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी को बनाया है उम्मीदवार।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे हैं प्रत्याशी दीपक जोशी।

संतोष सिंह तोमर
भोपाल / देवास। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है और अब नेता और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। टिकट आबंटन के बाद पनपे आक्रोश के चलते आज देवास जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के चुनाव प्रत्याशी के काफिले पर हमला बोल दिया। खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी के काफिले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही हमला कर दिया है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करने वालों से मारपीट भी कर दी।

काले झंडे दिखाए, लगे मुर्दाबाद के नारे

हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक जोशी को काले झंडे दिखाते हुए दीपक जोशी मुर्दाबाद और दीपक जोशी नहीं चलेगा नहीं चलेगा के नारे लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के कांच फोड़े हैं। हालंकि इस हमले में प्रत्याशी दीपक जोशी को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और माहौल को शांत कराने की कोशिश की लेकिन विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता दीपक जोशी का टिकट बदलने की जिद पर अड़े हुए हैं।

जल्द ही कांच भी जोड़ेंगे और दिल भी दीपक जोशी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार बने दीपक जोशी ने इस घटना को लेकर कहा है कि “मेरे दिल में सभी साथियों के लिए प्रेम है, मेरी मुस्कान इस बात का प्रतीक है। जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। में एक साधारण व्यक्ति हूं, विरासत में ईमानदारी मिली है, आपका प्रेम और आपका गुस्सा दोनो स्वीकार है साथियों, जल्द ही कांच भी जोड़ेंगे और दिल भी, और इस दमनकारी सरकार को मध्यप्रदेश उखाड़ फेकेंगे।”

मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी ही पार्टी के चुनाव प्रत्याशी के काफिले पर हमला करने और काले झंडे दिखाने वाली घटना को लेकर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए तंज कसा है। शिवराज सिंह ने लिखा कि “टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में कोहराम मचा हुआ है… और ये तो बस शुरुआत है, आगे-आगे देखिये होता है क्या ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.