cropped-mp-samwad-1.png

आज जारी हो सकती है बीजेपी की पांचवी लिस्ट, एमपी में आज से शुरू होगा नामांकन

0

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पांचवीं सूची आज जारी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में 92 नामों की एक साथ घोषणा हो सकती है. दो सीटों पर पार्टी में पशोपेश की स्थिति है. इससे पहले बीजेपी चार सूचियां जारी कर चुकी है. इनमें 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है.

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट 21 अक्टूबर को कभी भी आ सकती है. इसके लिए 20 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें सभी 94 सीटों पर मंथन किया गया. 92 सीटों पर एक साथ नाम घोषित किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, दो सीटों पर अभी पार्टी में पशोपेश की स्थिति है. इस सूची में कई विधायकों के टिकट कटना तय माना जा रहा है. बैठक में तय किया गया कि जो भी टिकट का विरोध करेगा, उस पर अनुशासन का डंडा चलाया जाएगा. उन पर पार्टी कार्रवाई करेगी. इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहमति दे दी है.

इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे. बैठक के बाद वे देर रात भोपाल रवाना हो गए. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे. बताया जाता है कि बीजेपी ने कांग्रेस की सूची आने के बाद कई सीटों पर दोबारा मंथन किया. गौरतलब है कि बीजेपी अभी तक अपनी चार सूचियां जारी कर चुकी है. इन चारों सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है. इससे पहले पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. तीसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी.

सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में हैं. उनके टिकट पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे. सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव और ओपीएस भदौरिया के टिकट पर फैसला होना बाकी है. गौरतलब है कि, बीजेपी की चारों सूचियों में अभी तक सिंधिया समर्थक मंत्रियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है. अभी तक सिंधिया समर्थक इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी और हरदीप सिंह डंग को पार्टी टिकट दे चुकी है. बीजेपी के पुराने नेता मंत्री पारस जैन, रामखेलावन पटेल, गौरीशंकर बिसेन, इंदर सिंह परमार और उषा ठाकुर पर भी पेंच फंसा हुआ है. बीजेपी शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह नए चेहरे को टिकट देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.